Basti News: हलुवापार में सामुदायिक केंद्र निर्माण की मांग पर शासन ने मांगी रिपोर्ट
बस्ती, जुलाई 16 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया तहसील क्षेत्र के हलुवापार और चिलवनिया में सामुदायिक केंद्र निर्माण की मांग पर शासन स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। शासन ने डीएम और जिला समाज कल्याण अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम को स्थल का निरीक्षण कर निर्माण का प्रस्ताव और लागत का आगणन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे शासन के समक्ष स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्वमंत्री एवं भाजपा नेता राजकिशोर सिंह ने समाज कल्याण मंत्री को पत्र भेजकर हलुवापार और चिलवनिया में सामुदायिक केंद्र निर्माण की मांग की थी। उन्होंने पत्र में कहा था कि दोनों क्षेत्रों में बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों, बैठकों और अन्य सामुदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.