Basti News: हलषष्ठी पर माताओं ने रखा व्रत, संतान की दीर्घायु की कामना
बस्ती, सितम्बर 2 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर मनाया जाने वाला हलषष्ठी पर्व बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के केडीसी, सिविल लाइंस, प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स, अमहट समेत कलवारी, गायघाट, लालगंज, कप्तानगंज और हर्रैया आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा। पोखरों, बाग-बगीचों, मंदिर परिसरों और घर के आंगन में सगरी सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाए जाने वाले हलषष्ठी पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में उत्साह रहा। व्रत और पूजन की तैयारियों में महिलाएं सुबह से जुटी रहीं।महिलाओं ने सगरी में कुश, पलाश और अन्य पूजन सामग्री रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और हलषष्ठी माता की पूजा की। यह भी पढ़ें- Hartalika teej vra...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.