बस्ती, अगस्त 15 -- Basti News: हर्रैया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हर्रैया में विधायक अजय सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। वीआर इंटर कॉलेज परिसर से शुरू हुई यात्रा मुरादीपुर चौराहा, भारतनगर, भदावल, संसारीपुर चौराहा और बभनान चौराहा होते हुए वापस वीआर इंटर कॉलेज पहुंची, जहां सभा में तब्दील हो गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान 'भारत माता की जय' के जयघोष से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। मुरादीपुर, बभनान चौराहा, भदावल बाजार और हर्रैया कस्बे में लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। यह भी पढ़ें- Amroha News: पालिका प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शह...