बस्ती, अक्टूबर 21 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी के ब्रह्मभोज और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बस्ती पहुंचेंगे। केंद्रीय कोयला एवं खनिज राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। वीआईपी नेताओं के आगमन को देखते हुए तेलियाजोत गांव में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 12:35 बजे तेलियाजोत पहुंचेंगे। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर दो बजे श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्...