बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: बस्ती। हरैया थानाक्षेत्र के नरायनपुर तिवारी महाराजगंज स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर भगवान हनुमान का चांदी का मुकुट, चांदी की गदा, चांदी का छत्र और मंदिर में लगा पंखा समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने मंदिर का मुख्य द्वार खुला देखा तो इसकी सूचना मंदिर के पुजारी को दी। पुजारी और श्रद्धालु जब पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा धार्मिक सामान गायब था। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।घटना यह भी पढ़ें- Aligarh News: दो मंदिरों से घंटे और नकदी ले गए चोर की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु म...