Basti News: हंगामे के बीच अमौली में कोटे की दुकान का चयन
बस्ती, जुलाई 20 -- Basti News: साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत अमौली के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को हंगामे के बीच सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का चयन किया गया। पूर्व कोटेदार की मृत्यु के बाद अप्रैल से दुकान रिक्त थी। शासन की व्यवस्था के तहत इसका आवंटन स्वयं सहायता समूह को किया जाना था। ग्राम पंचायत में गठित 13 स्वयं सहायता समूहों में से वैभव निधि समूह की सचिव सुशीला देवी और समय माई समूह की मीना देवी ने आवेदन किया था। अधिकारियों ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार सबसे पुराने स्वयं सहायता समूह वैभव निधि समूह का चयन करते हुए सुशीला देवी के पक्ष में कोटे का आवंटन कर दिया। चयन की घोषणा होते ही कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि जब चयन स्वयं सहायता समूहों के बीच ही होना था, तो खुली बैठक बुलाने का औचित्य क्या था। हंगामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.