Basti News: सड़क के किनारे गड्डे में मिला अधेड़ का शव
बस्ती, जुलाई 11 -- Basti News: सल्टौआ, हिन्दुस्तान संवाद। सोनहा थानाक्षेत्र के बरगदवा चौराहे के समीप चैसार-बरगदवा मार्ग पर शुक्रवार सुबह बरगदवा गांव निवासी राजकुमार (50) पुत्र रामस्वरूप का शव सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों के अनुसार राजकुमार गुरुवार रात करीब आठ बजे किसी काम से बरगदवा चौराहे पर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने उसका शव गड्ढे में पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, शव को गड्ढे से बाहर निकालकर घर ले गए और बाद में अंतिम संस्कार कर दिया। राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। राजकुमार के परिवार में पांच बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.