Basti News: स्ट्रीट लाइट के पोल पर होर्डिंग, सात कंपनियों को नोटिस
बस्ती, अक्टूबर 16 -- Basti News: बस्ती। बस्ती शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट के पोलों पर बिना अनुमति पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सात विज्ञापन कंपनियों को नोटिस जारी किया है। कंपनीबाग से गांधीनगर मार्केट तक डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोलों पर अवैध पोस्टर और बैनर सबसे अधिक नजर आ रहे हैं। प्रचार सामग्री बांधने के लिए इस्तेमाल किए गए तार और अन्य सामग्री से पोलों पर लगी लाइटों को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात गांधीनगर क्षेत्र में एक पोल पर लगी स्पेशल लाइट के पास बंधी होर्डिंग के कारण अचानक शॉर्ट सर्किट होने लगा। मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बाधित कराई गई।गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन ने कंपनीबाग से गांधीनगर तक अभिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.