बस्ती, अगस्त 11 -- Basti News: सल्टौआ, हिन्दुस्तान संवाद। भानपुर तहसील में स्टांप के निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली किए जाने की शिकायत डीएम से की गई है। कुंवर ब्रह्मदेव उपाध्याय ने डीएम बस्ती को शिकायती पत्र देकर स्टांप विक्रेता पर निर्धारित मूल्य से एक हजार रुपये अधिक वसूलने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 30 जुलाई को उन्होंने भानपुर तहसील से पांच हजार रुपये का स्टांप खरीदा था। आरोप है कि स्टांप विक्रेता ने पांच हजार रुपये के स्टांप के एवज में छह हजार रुपये वसूले। उन्होंने कहा कि भानपुर तहसील में स्टांप खरीदने वाले लोगों से आए दिन निर्धारित मूल्य से अधिक रकम लिए जाने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कुंवर ब्रह्मदेव उपाध्याय ने मामले की जांच कराकर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वाले स्टांप विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग क...