बस्ती, जुलाई 14 -- Basti News: बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली स्कूली छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने की घटना सामने आई है। परिजनों की आशंका के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से वाल्टरगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला परिवार, वर्तमान में शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा है। 14 वर्षीय पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि गत 11 जुलाई की सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर जानकारी की तो पता चला कि वह अपने स्कूल नहीं गई थी। बेटी के मोबाइल नंबर से चल रहे इंस्टाग्राम की चैट को देखने पर पता चला कि वह विकास डी वर्मा और उसके एक दोस्त से चैट के जरिए बात कर रही थी। उन्हें आशंका है कि इन्हीं दिनों ने मिलकर उनकी बेटी...