Basti News: स्कूली वैन से टकराया बाइक सवार, चार वर्षीय छात्र समेत तीन घायल
बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कल्याणपुर-करचोलिया मार्ग पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे न्यू सनराइज एकेडमी की स्कूली वैन से एक बाइक की सीधी टकर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग और वैन में सवार चार वर्षीय छात्र रौनक घायल हो गया। वैन में बैठे एक अन्य बच्चे को भी हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर यूपी-112 की टीम और कप्तानगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे न्यू सनराइज एकेडमी की वैन, बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान कल्याणपुर-करचोलिया मार्ग पर एक बाइक सवार, वैन से टकरा गया। बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.