बस्ती, जुलाई 10 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददासता। कलेक्ट्रट सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया। इसके अतिरिक्त विधायक व सांसद प्रतिनिधि गुलाब सोनकर आदि उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। बैठक का संचालन करते हुए जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत किया। इसके बाद सदस्यों ने विद्युत विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, नगर पालिका क्षेत्र आदि विभागों के कार्यों पर चर्चा की और उनकी कमियों को ठीक कराने का सुझाव दिया। सदस्य सरदार जगबीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली सुविधाओं को रोकने पर चर्चा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...