बस्ती, जुलाई 14 -- Basti News: बस्ती। जिले के सोनहा थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोप है कि घर में सो रही किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले आरोपी ने अश्लील हरकत की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि बीते 10 जुलाई की रात अपनी बेटी के साथ सो रही थी। आरोप है कि तभी गांव का रहने वाला आरोपी प्रेमकुमार चौधरी, वहां पहुंच गया। वह गलत नीयत से बेटी को पैर खींचने लगा और उसके साथ छेड़खानी की। बेटी के शोर मचाने पर उनकी नींद भी खुल गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पाकर सोनहा पुलिस गांव में पहुं...