बस्ती, अक्टूबर 26 -- Basti News: बस्ती, हिटी। प्रैक्सिस वि‌द्यापीठ एजुकेशनल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सुशांत कुमार पांडेय को बस्ती ताइक्वांडो एसोसिएशन का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। बस्ती ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव हिमप्रीत सिंह और हेडकोच प्रिंस ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। उनकी इस नियुक्ति पर खेल प्रेमियों, एसोसिएशन के अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।सचिव ने कहा कि सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में बस्ती जिले में ताइक्वांडो खेल और खिलाड़ियों को एक नई दिशा मिलेगी। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। चेयरमैन बनाये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए सुशांत कुमार पांडेय ने कहा कि बस्ती जिले में ताइक्वांडो के विकास और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास कर...