Basti News: सुधरेगी शहर की जल निकासी, भुजैनिया पोखरा से जुड़े नाले की हुई सफाई
बस्ती, अक्टूबर 11 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के भुजैनिया पोखरा से जुड़े गंदे नाले की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। नाले में जमा गंदगी और सिल्ट निकालने के लिए जेसीबी लगाई गई है। नगर पालिका क्षेत्र में नालों की नियमित सफाई नहीं होने से कई स्थानों पर गंदगी जमा व जलभराव हो जाता है। इससे नाले का पानी सुचारु रूप से निकलने में परेशानी होती है। भुजैनिया पोखरा से जुड़े इस नाले की सफाई शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भुजैनिया पोखरा से जुड़ा यह नाला मालवीय रोड से होते हुए खोराखार होकर वाल्टरगंज की तरफ जाता है। यह शहर का मुख्य नाला है। जिसमें गंदगी व सिल्ट जमा होने से जल निकासी की समस्या बना हुआ था, लेकिन यह नाला की सफाई होने से कई मोहल्लेवासियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.