Basti News: सीडब्लूसी ने हर्रैया थानेदार व विवेचक से मांगा स्पष्टीकरण
बस्ती, अक्टूबर 23 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली हर्रैया में एक नाबालिग पीड़िता को पूरे छह दिन दौड़ाने के बाद उसका मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी शिकायत पीड़िता की मां ने न्याय पीठ बाल कल्याण समिति से किया। सीडब्लूसी के समक्ष उपस्थित होकर मां ने शिकायती-पत्र प्रस्तुत कर कार्रवाई की। न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले के विवेचक और थानाध्यक्ष को 27 अक्तूबर तक न्याय पीठ के समक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया। पीठ ने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाये जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली हर्रैया थानाक्षेत्र के एक ग्राम निवासी व्यक्ति के पुत्री का पड़ोसी गांव के व्यक्ति ने तीन अक्तूबर को अपहरण कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। मामले की जानकारी होने पर बालिका के माता-पिता ने घटना की जानकारी मुकामी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.