Basti News: सीएमओ के निरीक्षण में गैर हाजिर मिले चिकित्सक
बस्ती, अक्टूबर 5 -- Basti News: भानपुर। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने डिप्टी सीएमओ डॉ. सियाराम यादव के साथ रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। वह करीब 1.30 बजे सीएचसी भानपुर अंतर्गत पीएचसी करमहिया पहुंचे। अस्पताल के प्रभारी आयुष चिकित्सक डॉ. अमिष कुमार मौजूद नहीं मिले। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य मरीजों का इलाज करते हुए मिले। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक भानपुर डॉ. सचिन कुमार चौधरी से पूछताछ की। सीएमओ ने अस्पताल का हाजिरी रजिस्टर व ओपीडी रजिस्टर के साथ दवाओं के स्टाक का भी जायजा लिया। यहां फार्मासिस्ट की ओर से 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने पीएचसी सगरा पहुंचकर ओपीडी रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका तथा दवाओं के स्टाक का अवलोकन किया। आयुष चिकित्सक डॉ. बृजनंदन मोदनवाल व फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.