बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती, हिटी। हर्रैया सीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स आरती सिंह का शनिवार की रात निधन हो गया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। आरती की मौत की सूचना परिवार में पहुंची तो कोहराम मच गया।गौर थाना क्षेत्र स्थित कछिया गांव निवासिनी आरती सिंह शनिवार को प्रतिदिन की तरह ड्यूटी करने के बाद सीएचसी के बगल स्थित अपने आवास पर चली गईं। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ भोजन किया और कमरे में सोने चली गईं। रात में तकरीबन 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरती ने दम तोड़ दिया। आरती की मौत की सूचना पर सीएचसी के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की भीड़ जुट गई। चिकित्सकों ने कहा कि आरती सिंह का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह वर्षों से हर्रैया सीएचसी पर स्टाफ नर्स के रूप में तैनात रहीं।

हिंद...