Basti News: सीएचसी के सामने पैथोलॉजी सेंटर का शटर काटकर लाखों की मशीनें ले गए चोर
बस्ती, सितम्बर 23 -- Basti News: बस्ती। कप्तानगंज कस्बे में चोरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के ठीक सामने स्थित सत्य पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर को निशाना बना लिया। बुधवार रात चोर शटर का ताला काटकर सेंटर में घुसे और वहां रखी लाखों रुपये कीमत की पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड से जुड़ी मशीनें चोरी कर ले गए। रात करीब तीन बजे सेंटर का शटर खुला देखकर लोगों ने संचालक को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कप्तानगंज मुख्य चौराहे से करीब 500 मीटर दूर सीएचसी के ठीक सामने उत्तर तरफ शिव मंदिर के बगल में पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होते हैं। इसी परिसर में सत्य पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर भी है। रात में चोरों ने सेंटर के शटर का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और कीमती मशीनें उठा ले गए。 यह भी पढ़ें- Chandauli Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.