बस्ती, जुलाई 11 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में सिंचाई संघ (सिविल शाखा) की बैठक शुक्रवार को नलकूप कॉलोनी स्थित सिंचाई संघ भवन में जिला अध्यक्ष (नलकूप खंड) अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सिविल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में सरयू नहर खंड-4 के सींचपाल ललित कुमार को अध्यक्ष, बाढ़ कार्य खंड-1 के सींचपाल शैलेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूमि संरक्षण इकाई-1 के सींच पर्यवेक्षक शिवकुमार सिंह रावत को उपाध्यक्ष, सलेन्द्र प्रसाद गौतम को मंत्री, सरयू नहर खंड-4 के सींच पर्यवेक्षक आशीष कुमार को कोषाध्यक्ष तथा शशिकांत को लेखा परीक्षक चुना गया। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष रामस्वारथ चौधरी को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक के दौरा...