बस्ती, अगस्त 10 -- Basti News: बस्ती, हिटी। सावन के सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। काफी संख्या में श्रद्धालु भदेश्वरनाथ, कड़र, देवरिया, तिलकपुर, बेहिलनाथ, भारीनाथ मंदिरों में भोर से ही पहुंचने लगे। फूल, बेल, भांग, धतूरा, दूध, दही, जल, मधु आदि से अभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया।सभी शिवमंदिरों पर भीड़ को देखते हुए पुलिस सक्रिय रही। श्रद्धालुओं के आवाजाही को नियंत्रित किया। अमोढा कोटही मंदिर पर सुबह से ही मिठाई, प्रसाद, फूल माला, श्रृंगार और जलपान की दुकानें सजी रही। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शहर के शिवमंदिरों में पहुंच कर जलाभिषेक किया। कंपनी बाग, हनुमानगढ़ी शिव स्थान पर काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, ह...