बस्ती, अगस्त 11 -- Basti News: बस्ती। सावन की तेरस पर सोमवार की मध्यरात्रि से जिले के प्रमुख शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। आधी रात से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। जनपद के तिलकपुर, कड़र, भदेश्वरनाथ, महादेवा और रूधौली क्षेत्र के प्रमुख पौराणिक शिव मंदिरों में सोमवार से ही कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। कांवड़िए अयोध्या से सरयू नदी का पवित्र जल लेकर मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: शिवरात्रि पर कांवड़ियों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों स...