Basti News: सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन करेगा कायस्थ सेवा ट्रस्ट
बस्ती, जुलाई 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कायस्थ सेवा ट्रस्ट की मासिक बैठक चित्रगुप्त मंदिर परिसर में हुई। मंडल सचिव संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस सावन में सामूहिक रुद्राभिषेक होगा। पदाधिकारी दुर्गेश श्रीवास्तव ने रौता चौराहे का नाम चित्रगुप्त चौक के नाम पर करने के लिए चर्चा किया। अविनाश ने लोगों से धन संग्रह पर चर्चा की। जिला संयोजक राजेश श्रीवास्तव ने कहा की सभी पदाधिकारियों को डिजिटल माध्यम से संगठन का प्रचार प्रसार करना चाहिए। इस दौरान अजय श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, आलोक, राहुल, अभय, कुलदीप, अरुण कुमार, नितेश, रनदीप माथुर आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जनजागरूकता अभियान और सक्रिय सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.