Basti News: साइबर ठगी का 10400 रुपये कराया वापस
बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली की साइबर सेल टीम ने एक व्यक्ति के साथ हुई साइबर ठगी की रकम को वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। पुलिस कार्यालय के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया गया कि उसके साथ उज्जैन महाकाल आरती के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 10400 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल थाना कोतवाली की टीम ने शिकायतकर्ता का पैसा होल्ड करा दिया। इसके बाद यह रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। ठगी की रकम मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस टीम का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.