Basti News: सहकारिता से आत्मनिर्भर समाज निर्माण पर हुआ मंथन
बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती, हिटी। सहकार भारती बस्ती मंडल का अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। कार्यक्रम में सहकारिता के विस्तार, संगठनात्मक ढांचे, कार्यकर्ता निर्माण, महिला स्वावलंबन, अक्षय ऊर्जा आधारित सहकारी समितियों व सोसाइटियों के गठन एवं संचालन पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि सहकार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता रहे। अध्यक्षता सहकार भारती बस्ती जिलाध्यक्ष ओमकार चौधरी ने की। सहकार भारती प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह ने संगठनात्मक ढांचे, कार्यपद्धति एवं कार्यकर्ता निर्माण विषय पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रकोष्ठ प्रमुख उमाकांत शर्मा ने स्वावलंबी भारत अभियान, अक्षय ऊर्जा तथा स्वावलंबी सहकारी समितियों के निर्माण पर अपने विचार रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.