Basti News: सर्पदंश से युवक की मौत, मचा कोहराम
बस्ती, जुलाई 24 -- Basti News: बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के पहितिया पूरे हुसैन गांव निवासी शिवपूजन पुत्र राम अचल की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांववालों के अनुसार शिवपूजन रात भोजन करने के बाद घर में तख्त पर सो रहे थे। इसी दौरान दीवार के सहारे एक जहरीला सांप तख्त पर चढ़ गया और उन्हें डंस लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Dumka News: 12 वर्षीय छात्रा की सर्पदंश से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.