Basti News: सर्पदंश के शिकार व्यक्ति की मौत
बस्ती, अगस्त 19 -- Basti News: देईसांड़। लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर गांव में मंगलवार सुबह सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मधई (50) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मधई मंगलवार सुबह करीब सात बजे प्रतिदिन की तरह खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक किसी विषैले सर्प ने उनके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें निजी साधन से जिला अस्पताल ले गए। हालत बिगड़ता देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में खलीलाबाद पहुंचते ही मधई ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.