बस्ती, जुलाई 31 -- Basti News: कप्तानगंज। नगर पंचायत कप्तानगंज स्थित एक संस्थान में गुरुवार को 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण और विकसित भारत की अवधारणा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। सचिन सिंह ने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला भी बन सकता है। इसके लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाते हुए कौशल और तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक समरसता, अनुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ ...