बस्ती, अक्टूबर 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह को पार्टी के सभी दायित्व से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस पर जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत करने व जिलाध्यक्ष पर षडयंत्र करने का आरोप लगाया है। कार्यालय ज्ञापन में महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह को सभी दायित्व से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन पर पार्टी के रीति-नीति के विपरीत कार्य करने का आरोप है। जिसकी सूचना राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व को दी गई थी। वहां से मिले निर्देश के बाद यह निष्कासन किया गया है। इस पर हटा...