Basti News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, सदमे में पिता का निधन
बस्ती, जुलाई 18 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार माझी की गोरखपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सुबह उनके 70 वर्षीय पिता बलराम उर्फ तित्तिल माझी बेटे का शव लेने गोरखपुर पहुंचे। देर रात शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।बेटे की असमय मौत का गहरा सदमा बलराम माझी सहन नहीं कर सके। परिजनों के अनुसार, वह बेटे के शव से लिपटकर विलाप कर रहे थे, तभी उनके सीने में तेज दर्द उठा। शनिवार तड़के करीब चार बजे हृदयाघात से उनका भी निधन हो गया।एक ही परिवार में लगभग 36 घंटे के भीतर पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.