बस्ती, नवम्बर 4 -- Basti News: बस्ती/नगर बाजार, हिटी। फोरलेन पर शहर कोतवाली क्षेत्र में पटवा धर्म कांटा के पास मंगलवार को दिन में एक कार सवार ने एक के बाद एक दो बाइकों को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोगों को गंभीर चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंची एनएएचआई की एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां एक की हालत बेहद गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शेष दोनों घायलों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे में मृतक की पहचान सुरेश प्रताप सिंह (40) निवासी रजली थाना नगर के रूप में की गई। यह भी पढ़ें- Firozabad News: वाहन की टक्कर से डिवाइडर से टकराकर किशोर की मौत कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायलों ...