बस्ती, जुलाई 8 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में करीब 10 दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महुआ गांव निवासी शिवम की इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। शादी के महज दो महीने बाद हुई इस असमय मौत से नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया। करीब 10 दिन पहले शिवम कप्तानगंज स्थित स्टेट बैंक से लगभग 100 मीटर आगे अयोध्या-बस्ती हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Purnia News: किसान का शव घर आते ही घर में मचा कोहराम स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पत...