बस्ती, जुलाई 17 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के शहर कोतवाली के हर्दिया के पास हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली में तहरीर देकर कालावन, गौरी बाजार निवासी राजदीप सिंह ने बताया है कि उनका भाई बस्ती शहर में एक प्रतिष्ठान में काम करता था। गत सात जुलाई को वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में हर्दिया चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में भाई को गंभीर चोट आई ओर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।हालत नाजुक होने के कारण उसे लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में परिजनों ने भर्ती करा दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...