बस्ती, सितम्बर 25 -- Basti News: बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग स्थित एनएच-233 पर बुधवार रात तेज आंधी-पानी के कारण विद्युत पोल तार समेत सड़क की ओर लटक गया। मकदा गांव के सामने पटेल स्मृति द्वार के पास पोल लटकने से राहगीरों और वाहन चालकों में हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी बुधवार रात ही विद्युत उपकेंद्र पॉलिटेक्निक के अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दी गई थी। इसके बावजूद गुरुवार दोपहर बाद तक पोल और तार को सड़क से हटाया नहीं जा सका था। सड़क की ओर झुके पोल और तार से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। राहगीर श्याम मिलन, पिंटू, दिलदार, तुलसीराम, रिंकू मोदनवाल, जैकी और अभय सिंह ने बताया कि पोल काफी खतरनाक स्थिति में लटका हुआ है। यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो किसी बड़े हादसे क...