Basti News: सड़क पर चढ़ा कुआनों का पानी, खतरे के कारण पुलिस ने रोका 65 गांवों का रास्ता
बस्ती, अक्टूबर 10 -- Basti News: बस्ती। कुआनो नदी का जलस्तर बढ़ने से अजगैवा जंगल से वाल्टरगंज होते हुए बस्ती को जोड़ने वाली सड़क पर घुटने भर पानी भर गया है। बराह क्षेत्र के पास सड़क पर पानी का बहाव तेज है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया है। इससे आसपास के कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग से अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के करीब 56 गांवों के लोगों को दूध, सब्जी और अन्य कृषि उत्पाद बस्ती व आसपास के बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा होती है। सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ ही अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास नदी क्षेत्र में मिट्टी की खुदाई होने से नदी का बहाव इस ओर हो गया है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.