बस्ती, जुलाई 31 -- Basti News: बस्ती। संस्कार भारती बस्ती ने शिव शक्ति पीठ वेद विद्याश्रम कोड़रा के गुरु प्रियांशु मिश्रा के साथ विद्याश्रम के बटुकों का सम्मान किया। इस अवसर पर पौधारोपण किया। संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा ने संस्कार भारती का परिचय कराते हुए गुरु पर्व की उपयोगिता और समाज में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। महामंत्री डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का परिचय कराते हुए कहा कि गुरु ही परम तप है। गुरु ही वह माध्यम है जो ईश्वर से हमारा साक्षात्कार करते हैं। संस्कार भारती बस्ती की अध्यक्ष पूर्णिमा तिवारी ने सभी का आभार ज्ञापन किया। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने किया गुरु सम्मान समारोह कार्यक्रम का संयोजन मयंक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर लता सिंह, रीता त्रिपाठी, शालिनी मि...