Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, सिर पर चोट के निशान
बस्ती, नवम्बर 17 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के नकटीदेई तिनियहवा गांव में मंगलवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मौत की परिस्थितियों को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें करीब नौ बजे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और नाक से खून भी निकल रहा था। ग्रामीणों के बीच घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, इन चर्चाओं की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। इस संबंध में कप्तानगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.