बस्ती, अगस्त 6 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानांतर्गत धौरहरा चौहान गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत की घटना सामने आई है। ससुरालियों की मानें तो विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। बेटी की लाश देख परिजन आपा खो बैठे और पति को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामें को शांत कराया। पति को सुरक्षित थाने भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी अस्पताल व घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजने के साथ छानबीन शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- दयालपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोपघटनाक्रम की जानकारी छ...