बस्ती, जुलाई 26 -- Basti News: बस्ती हिन्दुस्तान टीम। कलवारी थानाक्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट के वार्ड संख्या-5 दीनदयाल नगर में रविवार सुबह एक किशोर का शव खेत में बनी छप्पर में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे खेत की ओर गए ग्रामीणों ने पंपिंग सेट रखने के लिए बनी छप्पर में एक किशोर का शव फंदे से लटकता देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान वार्ड निवासी सनूप यादव (16) पुत्र रामलाल यादव के रूप में हुई। सूचना पर थाना प्रभारी कलवारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए。परिवार के बारे में जानकारी परिजनों...