बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: बस्ती। श्रावण मास के पहले सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर पूरे दिन गूंजते रहे। भदेश्वरनाथ धाम में सुबह से ही हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भदेश्वर नाथ के अलावा तिलकपुर, कणर सहित जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सावन माह में भदेश्वर नाथ धाम पर लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहा. यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: शिवालयों में उमड़ा...