Basti News: शोरूम के मैनेजर पर 6.2 लाख लेकर भागने का केस
बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती। शहर के गांधीनगर स्थित बच्चों के कपड़ों के ब्रांडेड शोरूम के मैनेजर के खिलाफ 6.2 लाख रुपये लेकर भागने के आरोप में अमानत में खयानत का केस दर्ज हुआ है। मुकदमा शोरूम संचालक ने दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में डुमरियागंज रोड पांडेय बाजार निवासी सागर अग्रवाल ने बताया कि उनकी फर्म डिवाइन लाइफ स्टाइल्स के नाम से संचालित है। फर्म का कोर्ट एरिया में फर्स्ट क्राई नाम से बच्चों के कपड़ों का शोरूम है। यहां विवेक मेघवाल निवासी उलेरा, थाना बूंदी, जनपद राजस्थान प्रबंधक के पद पर तैनात था। आरोप है कि विवेक मेघवाल फर्म के 6.2 लाख रुपये लेकर भाग गया। इस मामले में पुलिस ने विवेक मेघवाल के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना एसआई सभाशंकर यादव कर रहे हैं।
हादसे में मौत का मुकदमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.