बस्ती, अगस्त 4 -- Basti News: टिनिच। गौर थानाक्षेत्र के कोड़री गांव में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देखकर पड़ोसियों ने दुकान मालिक सुरजन वर्मा निवासी कोड़री को सूचना दी। इसके बाद बिजली विभाग को जानकारी देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...