Basti News: शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर नाराजगी
बस्ती, नवम्बर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द आदेश जारी करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षक संघ ने अधिकारियों को बताया कि छह नवंबर 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान पदोन्नति आदेश 20 नवंबर से पहले जारी करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची भी जारी कर दी गई थी। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 26 नवंबर से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.