Basti News: शादी तय होने के बाद करने लगे दहेज की मांग, हुआ केस
बस्ती, अक्टूबर 5 -- Basti News: बस्ती, हिटी। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बहन का विवाह कुछ माह पूर्व तय हुआ था। आरोप है कि विपक्षी विवाह तय होने के बाद अधिक दहेज की मांग करने लगे। इसी बात को लेकर कहासुनी करते हुए अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी इन्द्रजीत निवासी थाना सोनहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.