बस्ती, सितम्बर 20 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शादी का झांसा देकर एक युवती के शारीरिक शोषण की घटना सामने आई है। आरोप है कि युवती को विश्वास में लेकर आरोपी युवक ने मकान बनवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपया भी ले लिया। कुछ समय बाद आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया और मकान बनवाने के नाम पर लिया पैसा लौटने से भी मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने प्रकरण की शिकायत पुलिस में की। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शिकायती पत्र देकर बताया है कि नगर थानाक्षेत्र का रहने युवक अमर उनके संपर्क में आया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान अमर ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। इस बात का फायदा उठा कर उसने शारीरिक...