बस्ती, अक्टूबर 23 -- Basti News: बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र की एक युवती ने इसी थाना क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करने, कीमती जेवरात ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती के मुताबिक, चार साल पहले उसकी दोस्ती युवक से फोन और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने पर युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि शादी के बाद रहने के लिए मकान की व्यवस्था करने की बात कहकर युवक बीते चार अक्तूबर को उसके घर आया और सोने का हार, टीका, झुमके, अंगूठी तथा चांदी की पायल समेत अन्य कीमती जेवरात ले गया। पीड़िता का आरोप है कि अब युवक शादी करने से इनकार कर रहा है। जेवरात वा...