Basti News: शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया, तीन पर केस
बस्ती, अक्टूबर 4 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को गांव का रहने वाला आरोपी उमंग जायसवाल, शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इसकी जानकारी होने पर आरोपी के घर पर पूछने के लिए गए तो वहां अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी उमंग जायसवाल समेत तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई शेखर प्रसाद साहनी को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.