Basti News: शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले गया, केस दर्ज
बस्ती, अगस्त 14 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को गत 10 अगस्त की शाम करीब पांच बजे गांव का ही रहने वाला आरोपी गुदुन, अपने सहयोगी मुमताज की मदद से शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। दुबौलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी गुदुन और मुमताज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। जांच एसआई अजय कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.