Basti News: शटर काटकर दुकान में घुसे चोरी उठा ले गये सामान
बस्ती, सितम्बर 27 -- Basti News: बस्ती। हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थानाक्षेत्र के सल्टौआ में पानी की टंकी के पास एक मकान से चोरी हो गई। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर सड़क किनारे बने एक मकान का शनिवार रात अज्ञात चोर ने शटर काट दिया। उसके बाद मकान के अंदर रखा जनरेटर का अल्टीनेटर व ग्राइंडर मशीन चुरा ले गए। रविवार की सुबह जब मकान के मालिक मकान पहुंचे तो देखा कि शटर व ताला कटा है। मकान के अंदर रखा सामान गायब था। पीड़ित ने इसकी सूचना सोनहा पुलिस को दी। मौके पर एसआई सत्यपाल चौधरी टीम के साथ पहुंचे और जांच किया। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के देईपार खुर्द गांव निवासी अशोक चौधरी ने सल्टौआ गांव के सीवान में सड़क किनारे यह मकान बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.