बस्ती, अगस्त 12 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कांवड़ियों के बीच घूम-घूमकर गांजा बेच रहे तस्कर को कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी में उसके पास से 850 ग्राम गांजा व 4520 रुपया नगद बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल रवाना कर दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान यह दूसरा गांजा तस्कर पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम कांवड़ मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय नकटीदेई बुजुर्ग के सामने सड़क पर घूम-घूमकर कांवड़ियों के बीच में गांजा बेच रहा है। अगर जल्दी की जाए तो बेचने वाला व्यक्ति व गांजा बरामद हो सकता है। सूचना पर विश्वास करके मय मुखबिर खास के साथ आदर्श पूर्व मा...